खेत घूमने निकले बुजुर्ग की नही हुई घर वापसी, पुलिस को दी तहरीर

बलिया। (गड़वार) स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति 24 फरवरी की सुबह करीब दस बजे अपने खेत में जाने के लिए घर से निकले, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी शुक्रवार तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस से सहायता के लिए तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। लापता हुए बुजुर्ग के बेटे पंकज कुमार की माने तो उसके पिता वशिष्ठ गुप्ता रोज की भांति मंगलवार को भी खेत घूमने के लिए घर से निकले थे, परन्तु जब वह काफी देर बाद भी घर नही लौटे तो परिजन उनकी खोजबीन करना शुरू कर दिए। वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट- पप्पू पाण्डेय
Popular posts
रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला घायल
Image
एसडीएम ऑफिस में वकीलों ने जमकर किया हंगामा, तहसीलदार सदर पर लगे गंभीर आरोप
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
चांदपुर गांव में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए गए 1480 पौधे, डिप्टी रेंजर अखंड प्रताप सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Image