नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......

नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्ष व उत्तरप्रदेश सरकार का 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन के संयोजक भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सूरज रहे। रैली की शुरुआत नारायणी टॉकीज से हुआ जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नया चौक, गांधी पार्क, जगदीशपुर चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा से होते हुए गंगा बहुद्देशीय सभागार तक पहुंची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे जोश व उत्साह के साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Popular posts
आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
Image
सहारा के निवेशकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जब्त रकम से SC ने रिलीज किए 5000 करोड़ रुपए, आइए जाने क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने.....
Image
नगर को जलजमाव से बचाने को मैराथन प्रयास शुरू, एससी कालेज के क्रासडेम व महावीर घाट रेगुलेटर पर तत्काल काम लगाने की बनी सहमति
Image
बाढ़ खण्ड खण्डिय शाखा के मंत्री बने सतीश तिवारी तो उपाध्यक्ष बने रिजवान अहमद
Image
बलिया में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में खूब दिख रहा शासन सत्ता का दबदबा, जमकर उड़ रही आचार संहिता की धज्जिया
Image