दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक अन्य घायल एक को पुलिस ने लिया हिरासत में
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के विवाद में चली गोली से छत पर खड़ा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
शनिवार की रात पियरौटा गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ पुट्टू सिंह रामपुर गांव गये थे, जहां रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इस दौरान चली गोली से अपने छत पर खड़ा रामपुर निवासी संतोष गुप्ता (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसएचओ शैलेश सिंह ने घायल संतोष को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है।