प्रेमी से बात करने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पंहुचा थाने
वाराणसी। प्रेमी से बात करने से नाराज पति ने पत्नी की शुक्रवार की रात चारपाई पर सोते समय गला दबा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
कपसेठी थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी संतोष कुमार जायसवाल मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सोनम जायसवाल परचून की छोटी दुकान चलाती थी। इनकी तीन संताने भी हैं। सोनम का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह आये दिन बात करती रहती थी।
इसको लेकर पति और पत्नी से आये दिन विवाद भी होता रहता था। शुक्रवार को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे मे सोने चले गये। रात में पति संतोष जायसवाल ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद पति खुद भोर में कपसेठी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।