कोरोना की जंग हारी स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा, कोरोना वायरस संक्रमण से थी पीड़ित

मैड्रिड। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला स्पेन से आया है। यहां शाही परिवार की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वे 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई।


नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।


बता दें कि राजकुमारी मारिया के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं


स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है। इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है। अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था। स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना है।


Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image