महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश

दिल्ली- अपने संसदीय क्षेत्र वासियों से संवाद कर रहें PM- 


आज काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले से मन काफी दुखी है।


महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोनी के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं।


हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए: पीएम मोदी


मैं इस हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं: PM 


आप जानते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री स्नेह, करुणा और ममता का स्वरूप हैं। उन्हें प्रकृति की देवी भी कहा जाता है।


आज देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां शैलसुते के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है: PM 


आपका सांसद होने के नाते मुझे, ऐसे समय में आपके बीच होना चाहिए था। लेकिन आप यहां दिल्ली में जो गतिविधियां हो रही हैं, उससे भी परिचित हैं।


यहां की व्यस्तता के बावजूद मैं वाराणसी के बारे में निरंतर अपने साथियों से अपडेट ले रहा हूं: PM 


आज कोरोनी के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए: PM 


संकट की इस घड़ी में, काशी सबका मार्गदर्शन कर सकती है, सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है: PM 


काशी का अनुभव शाश्वत, सनातन, समयातीत है।


और इसलिए, आज लॉकडाउन की परिस्थिति में


काशी देश को सिखा सकती है-  संयम, समन्वय, संवेदनशीलता


काशी देश को सिखा सकती है- सहयोग, शांति, सहनशीलता


काशी देश को सिखा सकती है- साधना, सेवा, समाधान: PM 


मुझे ऐहसास है कि आप सभी के बहुत सारे प्रश्न होंगे, कुछ चिंताएं भी होंगी और सुझाव भी होंगे।