ना कोई मास्क ना ही सेनेटाइजर, कैसे होंगे सुरक्षा के उपाय, क्या शासन से नही आया इसके बचाव के लिए कोई बजट ?
बलिया। कोरोना वायरस चीन से शुरू होकर लगभग 117 देशों के लोगो को अपने आगोश में ले लिया है वही भारत मे भी केंद्र से लेकर प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर तरह - तरह से बचने के लिए उपाय बता रही हैं। तथा आम जन तक संदेश दे रही है। वही बलिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका कोई इंतजाम नहीं है।
न हाथ धोने की ब्यवस्था हैं न मास्क, और ना ही सेनिटाइजर। हालांकि सरकार ने कोई कमी नही रखी है। चिकित्सकों के अनुसार मास्क लगाना हर कोई के लिये आवश्यक नही है। परंतु अस्पताल में इसकी आवश्यकता जरूर है। जिसकी उपलब्धता नही है। नगर पंचायत से लेकर ग्राम सभाओं तक कोरोना से बचने की ब्यवस्था नही है। जबकि ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायो में सरकार ने सारी बवस्थाओ को दे रखा है।