नितिन गडकरी का ऐलान, देशभर में टोल प्लाजा पर

नितिन गडकरी का ऐलान, देशभर में टोल प्लाजा पर नहीं लिया जाएगा टोल


दिल्ली। देशभर में फैले कोविड-19 महामारी के चलते सड़क परिवहन मंत्रालय ने देशभर में सभी टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन का काम स्थगित कर दिया है। 14 अप्रैल तक टोल प्लाजा पर कोई टोल चार्ज नहीं देना होगा।


बुधवार की देर रात केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि “कोविड-19 के चलते पूरे भारत में सभी टोल प्लाजा पर अस्थाई तौर पर टोल कलेक्शन निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इससे ना सिर्फ जरूरी सेवाओं की आपूर्ति में आ रही बाधाएं कम होंगी बल्कि महत्वपूर्ण समय भी बचेगा।