बलिया जिला प्रशासन ने कोरोना जंग में योगी सरकार को दिया बल, लॉक डाउन में नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय कुमार सिंह के जज्बे को हर किसी ने सराहा



जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय कुमार सिंह के नेतृत्व को जमकर सराहा


बलिया। योगी सरकार प्रदेश में कोरोना के बचाव के हर संभव प्रयास कर रही है इस प्रयास को बलिया जिला प्रशासन ने बल दिया है जहां पिछले 14 दिनों से क्वारंटाइन किए गए लोगों की जिला प्रशासन ने देखरेख के साथ समुचित व्यवस्था व उनकी हर सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया। आज क्वारंटाइन सेंटर से लोगों को विदा करने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय कुमार सिंह के अलावा थानाध्यक्ष सुखपुरा वीरेंद्र यादव की जमकर सराहना की। जिलाधिकारी ने क्वारंटाइन किए गए लोगों की व्यवस्था में लगे उक्त अधिकारीगण के बारे में कहा कि आप के कुशल नेतृत्व व बेहतर व्यवस्था के दम पर आज ये दूर-दराज जनपद के रहने वाले लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। निश्चित रूप से इन सभी लोगों को खुश रखना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, यहां से विदा होते समय सभी प्रवासी लोगों ने भी क्षेत्रीय अधिकारियों को बड़ी विनम्रता के साथ प्रणाम नमस्कार किया।



आपको बताते चलें कि आज जिला मुख्यालय के क्वारंटाइन सेंटर से 136 लोगों को छोड़ा गया। इन सभी को इस निर्देश के साथ छोड़ा गया कि अपने घर जाकर भी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे। केंद्रीय विद्यालय में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने 75 व्यक्तियों को आगामी 15 दिन का राशन सामग्री देकर विदा किया। इसमें 55 सीतापुर के, 14 लखीमपुर खीरी, 5 जालौन और एक-एक मऊ व आज़मगढ़ के थे। डीएम ने सभी लोगों से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली तो सभी ने संतोषजनक बताया।


Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image