घटना के बाद छानबीन करती बांसडीहरोड पुलिस
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में कच्ची शराब को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कच्ची शराब बेचने को लेकर लालजी यादव (37) और पंकज यादव उर्फ डब्लू (35) के बीच शनिवार को मारपीट हो गयी। इस बीच चली गोली से लालजी यादव घायल हो गये। वहीं ग्रामीणों की माने तो ये विवाद दोनों पक्षों में हफ्ते दिन से चल रही था। जिसका परिणाम यह रहा कि दोनों पक्षों के बीच हुई खूनी फायरिंग में लालजी यादव बुरी तरह घायल हो गए। दिन दहाड़े चली गोली से गांव में दहसत का माहौल बना हुआ है। वही सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ भारी संख्या में पुलिस पहुंच गयी।