सिवान बॉर्डर का जलमार्ग से भ्रमण कर डीएम- एसपी ने कही ये बात, मड़ई और टेंट लगाकर......


जिलाधिकारी ने नदी किनारे मुस्तैदी से लगे जवानों की हौसला अफजाई किया


बलिया। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही व एसपी देवेन्द्रनाथ ने बुधवार को बिहार के सिवान जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने घाघरा नदी में नाव से करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान नदी के किनारे मड़ई और टेंट लगाकर ड्यूटी कर रहे जवानों के साथ डीएम-एसपी ने काफी देर तक बैठकर उनकी हौसलाअफजाई कीया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। बॉर्डर पर खास एहतियात बरतनी है कि कोई भी व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर पाए। जलमार्ग पर भी विशेष नजर रखनी है। उन्होंने मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे जवानों के हौसला अफजाई की। इसके बाद डीएम-एसपी ने नाव पर बैठकर बांसडीह थाना क्षेत्र से मनियर थाना क्षेत्र तक का स्थलीय भ्रमण किया। वहां करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों ने नाव से भ्रमण किया।