बलिया। जनपद के साइबर सेल की टीम को बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 08 जनवरी 2021 को रानीगंज निवासी रूबी पुत्री रामेश्वर प्रसाद ने पुलिस कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र दी, जिससे रूबी ने बताया कि उसका भाई प्रीतम भारतीय नौसेना में कार्यरत है। और उनके खाते से 07.01.2021 को क्रमशः 20000 रुपया, 79553 रुपया, 40000 रुपया, 40000 रुपया व 19999 रुपया (कुल 1,99,552 रुपया) फर्जी तरीके से स्थानान्तरण कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर सेल बलिया की टीम छानबीन में जुट गई। व शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी। जिसके परिणामस्वरूप 13 जनवरी को क्रमशः 20000 रुपया, 79553 रुपया और 19999 रुपया (कुल 1,19,552 रुपया) वापस करवा दिया गया। साथ ही आवेदक के खाते से धोखाधड़ी हुई शेष धनराशि की वापसी का प्रयास चल रहा है। साइबर सेल बलिया टीम द्वारा मिले न्याय से खुश शिकायतकर्ता ने साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया। पीड़ित ने कहा कि साइबर सेल की टीम की चाहे जितनी भी प्रशंसा की जाय, वह कम है। साइबर सेल की टीम मेें मुख्य रूप से आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, कृष्ण मोहन शुक्ला व आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह शामिल रहे।