महिला में दिखे माँ और लड़कियों में दिखे बहन, ऐसा हो हमारा राष्ट्र : कुलपति प्रोo कल्पलता पाण्डेय


बलिया।
जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेेेय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विश्व विद्यालय परिसर में 12 जनवरी से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जोकि तीन से चार दिनों तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद जैसे महान पुरुष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उसे निजी जीवन मे आत्मसात करने का प्रेरणा लिया जाएगा। अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि आज हर युवा को जरूरत है स्वामी विवेकानंद के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की जिस दिन एक औरत में मां और लड़की में बहन की छवि झलकने लगी उस दिन से हर समस्या का समाधान आप रूपी निकलने लगेगा मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने विवेकानंद जी के प्राथमिकता को स्पष्ट कर कहा की हर युवा को उठने तथा संघर्ष करने की आवश्यकता है तब तक जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती है।


रिपोर्ट - सनंदन उपाध्याय
Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image