बलिया,(बेल्थरारोड)। स्थानीय तहसील अंतर्गत चन्दाडीह गांव में राधा कृष्णा मंदिर पर 11 दिन का महा शिवरात्रि यज्ञ का आयोजन प्रकांड बिद्वानो द्वारा पूजन के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। इस कलश यात्रा का आरम्भ सरयू नदी से जल भरने के साथ किया जायेगा। साथ ही दिन मे तीन बजे से शाम छः बजे तक प्रबचन का भी प्रावधान रखा गया हैंं। प्रवचनकर्ता सितार बाबा द्वारा यह प्रवचन किया जाएगा। इस यज्ञ को भव्य बनाने की तैयारी जोरो शोर पर चल रही है। इस भव्य यज्ञ को लेकर गांव और क्षेत्र की जनता काफी उत्सुक है। इस यज्ञ के शुरुआत को लेकर गांव और क्षेत्र मे व्यापक हर्ष का माहौल बना हुआ है। मुख्य रूप से इस यज्ञ के आयोजक लाल बहादुर, शेषनाथ वर्मा, अशोक सोनी, निखिल तिवारी, शिवा नन्द, मुन्ना यादव, अवधेश मिश्रा, हरिलाल, परमा मिश्रा, सतेंद्र, बिनय मिश्र, संजय तिवारी आदि एवं गांव और क्षेत्र की जनता हैं। इस यज्ञ की जानकारी शेषनाथ वर्मा ने दी।
रिपोर्ट - आशुतोष मिश्रा