21 मार्च को पृथ्वी से होकर गुजरेगा एक मील चौड़ा एस्टेरॉयड, नासा ने बताया खतरनाक

नई दिल्ली। 1 मील चौड़ा क्षुद्रग्रह मार्च में पृथ्वी से होकर गुजरेगा, जिसे नासा ने संभावित खतरनाक करार दिया है। आकार में यह क्षुद्रग्रह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी 2 गुना बड़ा है। 231937 (2001 एफओ 32) नाम का क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह ग्रह से 1.2 मिलियन मील दूर होगा, वहीं चंद्रमा की तुलना में करीब 5 गुना दूर होगा।

बताया जा रहा है कि यह 21 मार्च को सुबह करीब 4 बजे हमारे ग्रह के करीब पहुंच जाएगा। भविष्य में यह सौर प्रणाली के ग्रह से किसी भी वक्त टकरा सकता है, फिलहाल एक्सपर्ट्स ने पृथ्वी से इसके टकराने की ऐसी किसी संभावना को खारिज किया है। दक्षिणी क्षितिज के थोड़ा ऊपर की ओर 21 मार्च को सूर्यास्त के ठीक बाद इसे 8 इंच के एपर्चर टेलीस्कोप के माध्यम से देखना संभव होगा। बता दें कि इस क्षुद्रग्रह को पहली बार न्यू मैक्सिको में साल 2001 में खोजा गया था।

सूर्य के इर्दगिर्द चक्कर लगाने वाले छोटे खगोलीय पिंड क्षुद्रग्रह कहलाते हैं। ये मुख्यत: मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद एस्टेरॉयड बेल्ट में पाए जाते हैं। हालांकि, कई बार पृथ्वी के करीब से गुजरने के कारण इनसे अच्छा खासा नुकसान भी संभावना बनी रहती है।

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image