आज का इतिहास : 25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं –


अकबर के दरबारी कवि बीरबल 1586 में विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।

पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट 1788 में पारित किया गया।

सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए 1836 में पेटेंट लिया।

रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर 1921 में कब्जा किया।

पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच 1925 में राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

जर्मनी पर 1945 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की।

मारिया कोराजोन अकीनो के सन 1986 में फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का 1988 में सफल प्रक्षेपण।

भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा 2000 में द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।

दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को 2006 में ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।

सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए 2008 में शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।

फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 2008 में 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

25 फ़रवं प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म।

1894 में भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा का जन्म।

1897 में भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म।

1925 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी का जन्म।

1948 में  अभिनेता डैनी डैनज़ोंग्पा का जन्म।

1981 में अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म।

1994 में बॉलीवुड अभिनेत्री  उर्वशी रौतेला का जन्म।

25 फ़रवरी को हुए निधन –

जर्मन पत्रकार पॉल जूलियस रॉयटर का 1899 में निधन।

केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का 1970 में निधन।

हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का 1987 में निधन।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का 2001 में निधन।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का 2004 में निधन।

हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का 2008 में निधन।

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image