छात्रा ने जैसे ही पैर छुए प्रिंसिपल ने की ओछी हरकत, केस दर्ज होते ही....


गोरखपुर। गोरखपुर के एक इंटर कालेज के प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया है। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को उसके कमरे का सीसीटीवी कैमरा पॉलीथिन से ढंका मिला। 

मामला गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के एक इंटर कालेज का है। आरोप है कि गुरुवार को छात्रा ने जैसे ही प्रिंसिपल का पैर छुआ, प्रिंसिपल ने उसके साथ ओछी हरकत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद प्रिंसिपल फरार हो गया। उधर, इस बारे में जैसे ही आसपास के गांवों के लोगों का पता चला वे भड़क गए। गुस्‍साए लोगों ने सिकरीगंज थाने का घेराव किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह लोगों को वापस घर भेजा। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे पर तो पॉलीथिन पड़ी मिली लेकिन कालेज के सभी कैमरों के डीवीआर बॉक्‍स को पुलिस ने अपने कब्‍जे में कर लिया है। 

छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह कॉलेज में सबसे पहले पहुंची थी। सुबह दस बजे से क्लास चलनी थी। पहले पहुंचने पर प्रिंसिपल कक्ष खुला हुआ देखी तो वह शिष्टाचारवश उस कमरे में चली गई। उसने जैसे ही प्रिंसिपल के पैर छुए, उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर चिल्लाते हुए छात्रा बाहर निकली और सीधे घर चली गई। घर जाकर छात्रा ने सारी जानकारी परिवार के लोगों को दी। छात्रा की बात सुनते ही परिवार वाले गुस्से में आ गए। उन्‍होंने तत्‍काल पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों के साथ कॉलेज पहुंच गए। 

लोगों को कालेज से प्रिंसिपल गायब मिले। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रिंसिपल कक्ष की छानबीन की। इस बीच पता चला कि सीसी टीवी कैमरे को पॉलिथीन से ढंका गया है। इससे प्रिंसिपल की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने अन्य कैमरों के डीबीआर बॉक्स को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। 

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image