अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, महिला लेखपालों को किया गया..….

सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित की गई महिला लेखपाल


अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, महिला लेखपालों को किया गया सम्मानित

बलिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली जिलेभर की महिलाओं एवं बालिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत में नारियों को लक्ष्मी की दर्जा दिया गया है। हमारी बेटियां ही देश की नारी हैं, इसलिए बेटियों में शिक्षा व संस्कार का होना सबसे जरूरी है। तभी मिशन शक्ति की परिकल्पना पूरी हो सकती है। कहा कि हमारे देश की महिलाएं दिन पर दिन आगे बढ़ रही है। जिलाधिकारी आदिति सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी शिक्षा व सुरक्षा के प्रति पुरुष एवं महिलाएं दोनों को प्रेरित होने की जरूरत है।महिलाओं को शिक्षा दी जाय तो वे अपनी अगली पीढ़ी को भी शिक्षित बना सकेंगी। महिला सशक्तीकरण के लिए उन्होंने तमाम सुझाव देते हुए कहा कि महिलाए अगर किसी क्षेत्र में आए तो उनका सहयोग करना सब का कर्तव्य बनता है। समस्त सामुदायिक शौचालय में सौर ऊर्जा लगायी जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आवाहन किया कि उचित दर की कोटे की दुकान पर महिलाएं राशन लेने स्वयं आएं। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने मिशन महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्रा अदिति मिश्रा ने सरस्वती वंदना, जबकि कस्तूरबा गांधी विद्यालय रसड़ा की बालिकाओं ने प्रेरणादायी नाटक प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पांच हजार का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर एसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह के अलावा सैकड़ों बालिका में महिलाएं उपस्थित थीं। 

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image