बलिया। जनपद के पुलिस महकमे के मुखिया विपिन टाडा एक तरफ जहां क्राइम कन्ट्रोल करने के लिए संकल्पित हैं व उनके जनपद में आने के बाद पुलिसिंग में बहुत सारे बदलाव भी देखने को मिले हैं। वही उनकी पुलिस उनके अरमानो पर पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रही हैं। इतना ही नही क्षेत्र में चोरी और छिनैती की घटना रुकने का नाम नही ले रही हैं, आए दिन यहां अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं जिसपर अंकुश लगाने में नाकामयाब बांसडीहरोड पुलिस अब चोरी व छिनैती का मुकदमा लिखने में भी आनाकानी कर रही हैं, जिससे कि उनकी कामी जिले के मुखिया तक ना पहुँच सके। अब ऐसे में पीड़ित लोगो को न्याय की गुहार सीधे जनपद के पुलिस विभाग मुखिया के पास लगाना पड़ रहा हैं।
बताते चलें कि बांसडीहरोड थाना के मझौली गांव निवासी हरेराम प्रसाद की सुपर स्पलेंडर बाइक पिछले 17 मार्च को बांसडीहरोड बाजार से चोरी हो गयी थी, जिसका मुकदमा लिखवाने के लिए वो पिछले 17 मार्च से ही थाने व आलाधिकारियों के यहां चक्कर काट रहें हैं पर अब तक उनका मुकदमा पंजीकृत नही हो सका हैं। अब ऐसे में कैसे होगा जिले के मुखिया के क्राइम कन्ट्रोल का सपना साकार? अब पीड़ित लोगों की निगाह पुलिस महकमे के मुखिया पर टिकी हुई हैं।