पेपर लीक करवा कर शिक्षित बच्चों को भी बेरोजगार बना रही है प्रदेश की भाजपा सरकार : राज्यपाल कश्यप



बलिया। बलिया आए समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मीडिया से बताया कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर बिल्कुल विफल है। साथ ही साथ गरीबो के पेट पर डकैती डाल रही है, वहीं पेपर लीक कराके शिक्षित बच्चों को भी बेरोजगार बना रही है। इस प्रकार यह डकैतों की सरकार हो गई है। इसका जवाब जनता 2022 में जरूर देगी। साथ ही पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।

श्री कश्यप ने कहा कि कानपुर में जिस व्यापारी पर छापा पड़ा उसकी कार्यशैली जगजाहिर है। इस प्रकार योगी सरकार प्रदेश के लिये अनुपयोगी सरकार साबित हो रही है। इस मौके पर नारद राय, जय प्रकाश अंचल, ब्यासजी गोंड़, सुशील पाण्डेय"कान्हजी", राजन कनौजिया, आशुतोष ओझा, मंटु साहनी, जय प्रकाश मुन्ना, बंशीधर यादव, रमेश चंद्र साहनी, हरेन्द्र गोंड़, शामू ठाकुर, रविन्द्र नाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image