योगी सरकार के सपनो को उड़ान देने में जुटी सोनी तिवारी, नगर क्षेत्र में 100 से अधिक......

योगी सरकार के सपनो को उड़ान देने में जुटी सोनी तिवारी, नगर क्षेत्र में 100 से अधिक पौधे किए वितरित

बलिया। "सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम" इसी क्रम में आज भाजपा की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने पूरे नगर क्षेत्र में सैकड़ों पौधे वितरित किए। साथ ही साथ लोगो से वातावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने की भी अपील की।

ज्ञात हो कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में 33 करोड़ पौधे लगवाने का संकल्प लिया गया है। जिस क्रम में पूरे प्रदेश के आलाधिकारी से लेकर नीचे के कर्मचारी तक अपने-अपने स्तर से लगे हुए है। ठीक वैसे ही योगी आदित्यनाथ के सपनो को साकार करने में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष भी कोई कसर नही छोड़ रही है और पूरी निष्ठा के साथ लगी हुई है। नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने पौधे वितरण करते समय लोगो से कहा कि पौधे हमारे पुत्र के समान है जैसे हम अपनी संतान की देखरेख करते है ठीक उसी प्रकार पौधे लगाकर उनकी देख रेख करना हमारा परम कर्तव्य है। हमारे ऐसा करने से सिर्फ हमारा आसपड़ोस ही नही बल्कि सम्पूर्ण वातावरण स्वच्छ व सुन्दर बनेगा। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी के इस नेक कार्य को हर किसी की सराहना मिल रही है।
पौधा वितरण करते समय मुख्य रूप से महिला मोर्चा से रूपा सिंह, प्रीति पांडेय, मधु जायसवाल, सुनीता राय, बलजीत कौर, अतुल पाण्डेय, राजेश जायसवाल आदि उपस्थिति रहे।