जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कुलपति ने पढ़ाया कर्तव्य परायणता का पाठ


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में रविवार को कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया और कहा कि विश्वविद्यालय धीरे-धीरे प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे नवनियुक्त शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अनुपालन करते हुए इस विश्वविद्यालय के विकास में विशेष सहयोग अर्पित करेंगे। कुलपति ने शिक्षक के गुणों और उनकी विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति और विकास में शिक्षको को पूर्ण सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली और विभागीय समिति के गठन पर सार्थक संवाद हुआ और इस विश्वविद्यालय को देश का बेहतर विश्विद्यालय कैसे बनाया जाय? इस विषय पर भी शिक्षकों से परिचर्चा किया गया। कुलपति ने कहा कि शिक्षको को उनके कर्त्तव्यबोध और उनके उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करना भी हमारा कर्तव्य है। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के आदर्शो और सपनों को लेकर यह विश्वविद्यालय आगे बढ़ेगा। यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के उत्थान की दिशा में कार्य करेगा। विश्वविद्यालय की आगामी कार्ययोजना एवं नवाचार और संस्कार को बनाते हुए भविष्य की रूप रेखा की सार्थक परिचर्चा की गयी। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉक्टर पुष्पा मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रियंका सिंह और एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अजय कुमार चौबे सहित अन्य बुद्धिजीवी लोग शामिल रहे।

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image