बैरिया, बलिया। विवादों के सुर्खियों में रहने वाले एवं भ्रष्टाचार में लिप्त श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगते आ रहे थे। जिसके बाद प्रबंधन ने आलोक सिंह को वहां के प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। बताते चले कि कुछ दिन पहले फर्जी लिपिक की भर्ती से लेकर प्रयोगात्मक परीक्षा शुल्क, विद्यार्थियों के निर्धारित प्रवेश शुल्क से अधिक पैसा वसूली, छात्र छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार विद्यालय के संपत्ति का नुकसान करना आदि आरोप लगते आ रहे थे। इसकी जांच बलिया डी.आई.ओ.एस को मिली थी जिसका जांच करते हुए सोमवार को डॉ अशोक पांडेय को प्रधानाचार्य से कार्यमुक्त कर दिया गया। वही आलोक सिंह को काॅलेज का नया प्रधानाचार्य सोमवार को बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आलोक सिंह ने कॉलेज प्रबंधन सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री सिंह ने कहा कि कॉलेज में सुव्यवस्थित पठन- पाठन कार्य व अन्य विकास कार्य को गति देना प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रबंधन द्वारा हमें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस उम्मीद पर सौ फीसदी खरा उतरुंगा।
श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज को मिले नये प्रधानाचार्य, बोले पठन पाठन को सुचारू रूप से चलना मेरी पहली प्राथमिकता