बांसडीहरोड पुलिस को मिली सफलता, थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह के नेतृत्व में पंद्रह हजार के.....

बांसडीहरोड पुलिस को मिली सफलता, थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह के नेतृत्व में पंद्रह हजार के दो ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। जनपद में बढ़ते अपराध व अपराधियों के रोकथाम के लिए बलिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बांसडीहरोड पुलिस को एसआर केस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों के धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में मंगलवार को करीब 10 बजे थानाध्यक्ष बांसडीहरोड द्वारा हमराही फोर्स के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर से प्राप्त पूर्व सूचना के आधार पर थाना सहतवार, जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित नामित पंद्रह-पंद्रह के ईनामिया वाछिंत अभियुक्त रविन्द्र बिन्द (32) वर्ष पुत्र सुब्बा बिन्द निवासी हकीमपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर व मनोज कुमार बिन्द (23) वर्ष पुत्र रामबचन उर्फ रामलखन बिन्द निवासी हकीमपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को बांसडीहरोड तिराहे से गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया जहां से न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष बांसडीहरोड़ राज कपूर सिंह, का0 संदीप गुप्ता, का0 राहुल यादव व का0 शत्रुहन कुमार आदि मौजूद रहे।

Popular posts
नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने......
Image
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image