मिठाई लाल के समर्थन में भाजपा ने झोंकी ताकत, देवरिया सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने नगर में रूक कर दर्जनों जगह की सभाए


ब्राह्मणों को साध गए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बलिया। नगरनिकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को संजीवनी देने के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंऋी ब्रजेश पाठक मंच से ब्राह्मणों को भी साध गए। मंच पर बडे ब्राह्मण नेताओं की मौजूदगी कुछ इसी ओर इशारा कर रही थी। मंच पर ब्राह्मण समाज के बडे़ चेहरे टुनजी पाठक, महावीर पाठक आदि कई ब्राह्मण मौजूद थे। यही नहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ मंच पर देवरिया सदर के विधायक शलभमणि त्रिपाठी की मौजूदगी तो इसको और भी बल देती नजर आई। मंच से विधायक शलभमणि त्रिपाठी के जोरदार भाषण की हर ओर चर्चा रही। बडी बात है कि डिप्टी सीएम तो जनसभा के बाद वापस लौट गए लेकिन विधायक शलभमणि त्रिपाठी नगर में दो दिनों तक मजबूती से जमे रहकर आधा दर्जन से अधिक सभाएं व बैठक किए। इस क्रम में वह शहर के कई ब्राह्मणों के घर भी गए और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रहने की अपील किए। इस बार नगरनिकाय चुनाव में जातीय समीकरण को लेकर गजब की रस्साकसी चल रही है। सपा ने गुप्ता बिरादरी पर दाव खेला है तो भाजपा ने भी गुप्ता को ही मैदान में उतार दिया है। इसके बाद मजबूत निर्दल प्रत्याशियों में श्रीवास्तव, स्वर्णकार व एक ब्राह्मण मैदान में हैं। इसमें सभी अपनी-अपनी जातियों को साधने में लगे हैं। ऐसे में इस बार सभी दल व प्रत्याशी ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचने में लगे हैं जबकि अंदरखाने प्रबुद्ध वर्ग के ब्राह्मण भाजपा की ओर ही अपनी रूझान दिखा रहे हैं। ऐसे में भाजपा अधिक से अधिक ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने के लिए हर दाव खेल रही है। इस क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जिले में आना और विधायक शलभमणि त्रिपाठी का नगर में रूककर सभाएं करना भी इसी को साबित कर रहा है। ऐसे में देखना यह है कि ब्राह्मण जातीय समीकरण में फंसते हैं या फिर विकास व राष्ट्र हित में भाजपा का साथ देते हैं।

Popular posts
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
नरही निवासी जनता इंटर कॉलेज गणित के सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेषनाथ शर्मा का निधन
आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
Image
युवा भाजपा नेता मोहनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा नगर प्रत्याशी मिठाई लाल को दिया समर्थन
Image
हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय चितबड़ागांव के प्रांगण में सेवा पखवाड़ा का हुआ आयोजन, प्राचार्य अभय श्रीवास्तव बोले........
Image