बलिया। क्षेत्र के परानपुर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.पंडित जगन्नाथ शुक्ला की 39 पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गोविन्द पाण्डेय एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गौरीशंकर शुक्ल व अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व.शुक्ला एक मृदुभाषी व्यक्तित्व के व्यक्ति रहे। उन्होंने जे0 पी0 आंदोलन में 18 महीने जेल की सलाखों में रहा। साथ ही अपनी वकालत की दुनिया में मुरली बाबू के जुनियर बनकर काम किए। वर्ष 1957 में जनसंघ पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़े और मात्र 250 वोटों से पराजित होना पड़ा। 1952 में गोवध आंदोलन में लखनऊ की जेल यात्रा भी करनी पड़ी। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ताओं ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एड. विनय शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि शिवजी अनुरागी, प्रेमचंद तुरहा, प्रमोद शुक्ला, राजकुमार, बनवारी यादव, अनिल शुक्ला, पारस चौहान, सच्चितानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सूर्यनाथ यादव व संचालन प्रधानाचार्य लल्लन पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट - पप्पू पाण्डेय

