साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को खाते में वापस मिले पैसे

 


गड़वार(बलिया)। थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि बभनौली निवासी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 5 अक्टूबर को साइबर फ्राड के माध्यम से पचाज़ हजार रुपए धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, संबंधित मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। जिसके परिणामस्वरूप 7 मार्च को धोखाधड़ी की गई पचास हजार रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई। राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हाफिज, उदय प्रताप सिंह, हेड कॉ.भीम कुमार, आरक्षी विवेक कुमार यादव, आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी लवकुश गुप्ता की अहम भूमिका रही।


रिपोर्ट - पप्पू पाण्डेय

Popular posts
डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और फीता काटकर पेंशनर भवन का किया उद्घाटन
खेत घूमने निकले बुजुर्ग की नही हुई घर वापसी, पुलिस को दी तहरीर
Image
अगर आपको भी लेनी है शराब की दुकान तो आबकारी विभाग के इन नियमों का करे पालन, 27 फरवरी तक मौका
Image
चांदपुर गांव में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए गए 1480 पौधे, डिप्टी रेंजर अखंड प्रताप सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Image